शिक्षा की अलख जगाने का बीड़ा उठाया कुछ युवाओं ने
संतकबीरनगर में कुछ युवाओं का एक ऐसा समूह है, जो जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहता है। बात बच्चों को शिक्षित करने की.

संतकबीरनगर ( आलमगीर ) में कुछ युवाओं का एक ऐसा समूह है, जो जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहता है। बात बच्चों को शिक्षित करने की हो या फिर गरीब-बेसहारा लोगों को भोजन-वस्त्र आदि उपलब्ध कराने की। ये युवा अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ते हैं और इस सेवा कार्य को बखूबी निभाते
सी0बी0एस0ई0 बोर्ड 12वीं की परीक्षाफल घोषित होने प्रबन्धक डा0 उदय प्रताप ने बच्चो को दी बधाई, कहा एकेडमी के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए मिलेगा सभी सहयोग।
संतकबीरनगर। सूर्या इण्टरनेशनल सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में सी0बी0एस0ई0 कक्षा 12वीं का परीक्षाफल अपेक्षित रहा। स्कूल के 233 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये थें। जिसमें 217 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सफल विद्यार्थियों को प्रबन्ध निदेशक डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं प्रबन्ध निदेशिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने बधाई देते हुए पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रबन्ध निदेशक डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अपने सम्बोधन में कहा की सफलता और असफलता स्थायी नही होती और सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता के नये आयाम निर्मित करता है। विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के चतुर्दिक विकास के लिए कृत संकल्पित है। साथ ही साथ विद्यालय की प्रबन्ध निदेषिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने विद्यार्थियो का उत्साहवर्धन किया
लक्ष्य निर्धारित कर विद्यार्थियो को कठिन परिश्रम करना चाहिए। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि अध्यापकगण का सही दिशा निर्देश एवं विद्यार्थियो द्वारा किया गया उनका कठिन परिश्रम ही सफलता की कुुंजी है।
इस अवसर पर शरद त्रिपाठी, अशोक चैबे, नितेश दिवेदी, संजय जायसवाल, संतोष शर्मा, पवन मिश्रा, संजित राव, अजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के विद्यार्थियों नें विभिन्न विषयों में अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। जिनमें तुषार पाण्डेय 96 प्रतिशत, अमरजीत मौर्या 94.6 प्रतिशत, विवेक बारी 93.8 प्रतिशत, जितेन्द्र कुमार 90.8 प्रतिशत, अम्बर मिश्रा 89.8 प्रतिशत, संदीप कुमार 89.6 प्रतिशत, शाक्षी जायसवाल 88.6 प्रतिशत, रंजीत चैरसिया 85.6 प्रतिशत, अभिषेक यादव 85.4 प्रतिशत, सुप्रिया यादव 85 प्रतिशत तथा शाक्षी मोदनवाल 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं विद्यालय परिवार ने कठोर परिश्रम पर कठोर परिश्रम कर अपने लक्ष्य की ओर लगातार प्रगतीसील बने रहना ही हमारा धेय है

- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत