
इटावा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार …
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया पुलिस द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 12.07.2020 को वनरक्षक अनिल सिह चौहान थुलरई वन ब्लाक द्वारा 02 युवको के द्वारा मोर का शिकार कर मार डालने के संबंध मे थाना चौबिया पर तहरीर दी गयी । तहरीर के आधार पर थाना चौबिया पर मु0अ0स0 163/2020 धारा 26 भारतीय वन अधि0 व 9,39,51 वन जन्तु संरक्षण अधि0 अभियोंग पंजीकृत किया गया तथा थाना प्रभारी चौबिया द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । इसी दौरान आज दिनाकं13.07.2020 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 02 अभियुक्तों थुलरई पुलिया से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा मोर के शिकार कर उसकी हत्या करने की घटना को स्वीकारा किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- उमाशंकर पुत्र अमर सिहं निवासी ग्राम थुलरई थाना चौबिया
- श्रीचन्द पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी ग्राम थुलरई थाना चौबिया
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत