इटावा
थाना चैबेपुर जनपद कानपुर में दिनांक 02/03.07.2020 की रात्रि में घटित हत्या काण्ड का वांछित व 05 लाख के इनामी गैंगस्टर अपराधी विकास दुबे का खास साथी एवं 50 हजार रूपये का इनामी अपराधी जनपद इटावा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर…

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-
आज दिनांक 09.07.2020 की सुबह करीब 03.00 बजे कन्ट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अज्ञात स्र्कोपियो कार सवार लोगों द्वारा थाना बकेवर क्षेत्रान्तर्गत एनएच2 हाइवे श्यामा ढाबा के पास से अवैध असलाहों के बल पर एक स्विफ्ट कार नं0 डीएल1 जेडए 3602 को लूट कर भागे है इसी सूचना के आधार पर कन्ट्रोल रूम द्वारा उक्त सूचना को सम्पूर्ण जनपद में बार्डर सीज कर सघनता से चेकिंग करने हेतु प्रसारित किया गया तथा घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया गया।
उक्त सूचना प्राप्त होने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद इटावा आकाश तोमर द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियो, थाना प्रभारियों तथा एसओजी टीम को क्षेत्र में निकलकर सघनता से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया तथा इसी क्रम में चेकिंग कर रही थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा एक कार को काफी तेजी से एनएच2 से उतकर डीएम चैराहे से होते हुए पुलिस लाइन के बगल से होते हुए कचैरा रोड की ओर भागने लगे थे जिसके सम्बन्ध में कन्ट्रोल रूम को सूचित किया गया जिसके आधार पर एसओजी इटावा, थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा उक्त कार को पीछा करने पर गाडी की रोशनी से भागने वाली गाडी पर पीले रंग की प्लेट पर डीएल1 जेडए 3602 अंकित था जिसके सम्बन्ध में कुछ समय पूर्व ही कन्ट्रोल रूम द्वारा थाना बकवेर क्षेत्र से लूटने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी जिसके आधार पर पुलिस पार्टी द्वारा घेराबन्दी करने का प्रयास किया गया। पुलिस को अपने पीछे आता देख तथा पुलिस पार्टी से घिरता हुए देखकर कार सवार बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिस पर पुलिस टीम द्वारा चेतावनी देकर आत्मरक्षार्थ एवं आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की गयी जिस पर स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ के टकरा गयी तथा बदमाशों द्वारा गाडी से उतकर पुलिस पार्टी पर हमला किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों के करीब जाकर पकड़ने का प्रयास किया गया जिसमें एक गोली एसओजी प्रभारी उ0नि0 सतेन्द्र सिंह को लगी तथा बुलेट प्रुफ जैकेट पहने होने से बाल बाल बच गये। पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रखी कुछ समय बाद बदमाशों की ओर से गोली चलना बन्द होने पर पास जाकर देखा गया तो वहां एक बदमाश गोली लगने से घायल पड़ा था। दूसरी पुलिस पार्टी द्वारा घायल हुए बदमाश के अन्य साथियों को पकडने का प्रयास किया गया परन्तु रात के अधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के उपरान्त आवश्यक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसे चिकिस्तकों द्वारा परीक्षणोपरान्त मृत घोषित कर दिया गया। जनपद इटावा पुलिस टीम के साथ पुलिस मुठभेड में मारे गये बदमाश के सम्बन्ध में शिनाख्त करने के लिये उसके फोटो को विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया गया तथा आस-पास के जनपदों से जानकारी करने पर जानकारी में आया कि उक्त बदमाश की शिनाख्त प्रवीण उर्फ बऊआ दुबे के रूप में की गयी तथा बताया गया कि उक्त अभियुक्त जनपद कानपुर नगर में पुलिस हत्या काण्ड में एवं थाना चैबेपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/20 धारा 147,148,149,302,307,394 भादवि व 07 सीएलए एक्ट अभियोग में 50 हजार का भी वांछित अपराधी है। उक्त पुलिस मठभेड के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन जनपद इटावा पर मु0अ0सं0 276/20 धारा 411, 307 भादवि व मु0अ0सं0 277/20 धारा 3/25/27/30 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
मुठभेड़ में मारे गये अभियुक्त का नाम-
- बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण पुत्र मोन्टी उर्फ मुनकी उर्फ ओमप्रकाश नि0 बिकरू थाना चैबेपुर जनपद कानपुर नगर।
आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0 192/20 धारा 147,148,149,302,307,394, 120बी भादवि व 07 सीएलए एक्ट थाना चैबेपुर जनपद कानपुर नगर।
- मु0अ0सं0 353/20 धारा 394 भादवि थाना बकेवर जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 276/20 धारा 411, 307 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद इटावा।
- मु0अ0सं0 277/20 धारा 3/25/27/30 आम्र्स एक्ट थाना सिविल लाइन जनपद इटावा।
नोट– अभियुक्त के विरू़द्व पंजीकृत अन्य अपराधों के सम्बन्ध में अन्य जनपदों से सम्पर्क कर जानकारी की जा रही है।
बरामदगी–
- 01 कार स्विफ्ट डिजायर कार (थाना बकेवर क्षेत्र से लूटी हुई)
- 01 डीबीबीएल गल 12 बोर (जिसका गन नं0 31108 है जो कि रामू उर्फ रविन्द्र कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 बिकरू थाना चैबेपुर जनपद कानपुर नगर के नाम से पंजीकृत है।)
- 02 जिन्दा एवं 04 खोखा कारतूस
- 01 पिस्टल 32 बोर
- 03 जिन्दा एवं 02 खोखा कारतूस 32 बोर
पुलिस टीम- प्रथम टीम– सत्येन्द्र यादव प्रभारी एसओजी, बी0के0 सिंह प्रभारी सर्विलास, का0 प्रवीण कुमार, का0 रविन्द्र कुमार, रविन्द्र सिंह ,सर्वेश कुमार, ग्येन्द्र मिश्रा, अविन कुमार, विपिन कुमार, सुशील कुमार, पवन कुमार, अंकित कुमार, शशिभान।
द्वितीय टीम- जितेन्द्र प्रताप थानाध्यक्ष सिविल लाइन मय टीम।
नोट– उक्त इनामी अभियुक्त से हुई पुलिस मुठभेड में सम्मलित पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा 50 हजार रू0 की इनामी राशि के अतिरिक्त 50 हजार रू0 (कुल 01 लाख रूपयें) की राशि से पुरस्कृत किया गया है।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत