सपा ने दिया तप्पा उजियार को दो तोहफा
पार्टी संगठन ने दी अहम जिम्मेदारी…

संतकबीरनगर / सेमिरयांवा
रिपोर्ट:- अतहरूल बारी
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के उपरांत
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खान ने बुधवार के दिन 50 सदस्यीय जिला कार्यकारणी की घोषणा की है।पार्टी संगठन की तरफ से सेमरियावा से लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे युवा नेता प्रखर वक्ता मो अहमद
को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया है।
इनके मनोनयन पर क्षेत्र में खुशी व्याप्त है
सपा की तरफ से
ब्लॉक को दो तोहफा मिला है।जिसमे एक
जिला उपाध्यक्ष पद पर मो अहमद जिला पंचायत सदस्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है तो दूसरी तरफ
जिला सचिव पद पर सय्यद फिरोज अशरफ को नई जिम्मेदारी मिली है।
मो अहमद
जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी संतकबीरनगर की नई भूमिका में आने से पूर्व
छात्र राजनीति से ही समाज सेवा में सक्रिय रहे।
पहला चुनाव ए पी एन डिग्री बस्ती में लड़े।
दो बार से लगातार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो रहे हैं।
लखनऊ व गोरखपुर विश्व विद्यालय से एलएलबी/प्रास्नातक अंग्रेजी उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
बीएमसीटी मार्ग को लेकर सड़क आंदोलन को लेकर चर्चा में आए।
संघर्षों की बदौलत राजनीति में अपनी पहचान बनाई।
प्रखर वक्ता के रूप में मशहूर
लॉक डाउन में खामोश खिदमत में लगे रहे।
मो अहमद और सय्यद फिरोज अशरफ के मनोनयन पर गौहर अली खान,के डी यादव,राम नयन यादव,लोरिक यादव,संतोष यादव,जावेद अहमद,अनवारूल हक, शोएब अहमद नदवी,फुजैल अहमद नदवी,अफजल अहमद प्रधान,मो अदनान,अबरार अहमद,अब्दालुल हक,जिया रहमान,अंजर हुसैन करही,शब्बीर अहमद,मुजीबुल्लह,फैजान अहमद,मकसूद नदवी,वगैरह ने बधाई व मुबारकबाद दिया है।
- चीफ डिफेंस काउंसिल को पितृ शोक
- बजट प्रेस वार्ता में मीडिया की कम उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
- हाउसवाइफ का टूटा मिथक, निजी व्यवसाय की पहचान बना रहीं महिलाएं
- कार्यस्थल पर महिला को गरिमापूर्ण वातावरण में काम करने का अधिकार – सचिव
- अगौना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल, डॉ. प्रेम त्रिपाठी बने देवदूत