बस्ती न्यूज़
पुलिस का असली चेहरा देखना हो तो बस्ती जिले के वॉल्टरगंज थाने पर जरूर आइये !


कुछ दिन पहले परसालालशाही थाना वाल्टरगंज में कुछ दबंगो द्वारा एक यादव परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था जिसमे परिवार की महिलाओं तक के साथ बदसलूकी की गई और पीड़ित परिवार बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती था ।
पीड़ित परिवार ने जब थाना वाल्टरगंज में अपनी गुहार लगाई तो थाना अध्यक्ष महोदय ने हल्की फुल्की धाराएं लगा कर अपराधियो को बचाने का प्रयास किया अभी मामले में कोई उचित कार्यवाही नही हुई थी कि थाना अध्यक्ष जी का हस्तांतरण हो गया ।
नए थाना अध्यक्ष वाल्टरगंज आते ही पीड़ित परिवार ने कार्यवाही करने की मांग की तो उल्टा
विवेचना अधिकारी ही
पीड़ित परिवार से
कहने लगे मेरा हाथ मजबूत कर दो । यादव परिवार को डर है कि कही उल्टा मुकद्दमा उन पर ही न हो जाये क्यो कि थाने में तैनात महिला होमगार्ड पीड़ित परिवार से सुलह सपाटे की बात कर रही है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि हमको डरा धमका कर मुकद्दमा वापिस लेने को कहा जा रहा है हम लोग बहुत डरे हुए है क्या हम पूरा परिवार आत्महत्या कर ले ।
ऐसे अपराधियो का मनोबल बढ़ाने से अपराध घटने की बजाय बढ़ेंगे और पीड़ित न्याय के लिए दर- दर भटकता नज़र आएगा ।
रिपोर्ट …राहिल खान
बस्ती।