संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )

आज दिनॉक 08-06-2020 को कुछ छूट के साथ श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों (मन्दिर, मस्जिद व गुरुद्वारा आदि) के खुलने के पश्चात जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा समय माता मंदिर, तामेश्वरनाथ मंदिर व मस्जिद-ए-नूर खलीलाबाद का भ्रमण कर जायजा लिया गया तथा संबंधित को बताया गया कि धार्मिक स्थलो पर किसी प्रकार की भीड़ एकत्रित ना होने पाये, एक बार मे 05 से अधिक व्यक्ति धार्मिक स्थल पर एकत्रित नही होगे तथा सभी व्यक्ति फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे । सभी धार्मिक स्थलो पर सैनेटाइजर व हैण्डवाश की व्यवस्था तथा समय-समय पर धार्मिक स्थलो को सैनैटाइज भी कराया जाये व सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये ।