उच्चाधिकारियो की संज्ञानता के बावजूद अवैध कब्जे पर चल रहा है हल्का दरोगा के सह पर निर्माण कार्य
सन्तकबीरनगर – (के के मिश्रा) धनघटा तहसील के नरायन पुर गांव मे कृषि योग्य मिली पट्टे की जमीन पर जबरिया पुलिस की मिली भगत से गांव के ही शिव कुमार , बृजलाल , दया नाथ द्वारा करवाया जा रहा है निर्माण कार्य । संज्ञानता के बावजूद भी तहसील प्रशासन , पुलिस प्रशासन मौन है ।
उल्लेखनीय है कि जमीनी विवाद को लेकर हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित होते है । अपराधो के बढ़ते ग्राफ मे जमीनी विवाद सबसे ऊपर होते जा रहा है बावजूद हत्या जैसे जघन्य अपराध की पहचान बन चुकी जमीन सम्बन्धी विवादो पर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है । पुलिस प्रशासन जहां विवाद सुलझाकर शान्ति व्यवस्था देने मे नाकाम होती जा रही है वही न्यायिक कदम उठाने मे तहसील प्रशासन निकम्मा साबित हो रहा है ।न्याय प्रिय कार्य करने वाला तहसील प्रशासन और शान्ति व्यवस्था सुरक्षा का कार्य करने वाला पुलिस प्रशासन उसी तरह से मौन है जैसे मीठा खाकर स्वाद बताने वाला मौन रहता है ।
पीड़ित फूलचंद ने बताया कि 2005 मे कृषि हेतु 0.0510 हेक्टेयर जमीन का सह खाता स्वर्गीय पत्नि सुमित्रा देवी पट्टा हुआ । जिसमे हम खेती करते आ रहे थे लेकिन विगत कुछ माह से गांव के ही शिव कुमार , बृजलाल , दया नाथ जबरिया हमारे खेत पर कब्जा कर लिए उसमे लगा एक सिरसा का पेड़ था उसे काटकर उठा ले गये । न्याय की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र थाने से लेकर तहसील प्रशासन को दिया लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई अब वे लोग दीवाल खड़ा कर रहे है थाने से गुहार लगाने पर हल्का दरोगा रमाकांत पाण्डेय उल्टे हमी को धमका रहे है और आरोपियो को निर्माण कार्य करने का बल दे रहे है कहते है तुम लोग जुड़वाओ हम देखते है इसकी तरफ से कौन आता है ।उपजिलाधिकारी द्वारा दिये गये आदेश को भी नही माना जा रहा है ।