मनीष ओझा ने कुलपति को सौपा चार सुत्रिय मांग पत्र!
गोरखपुर व्यूरों :-एनएसयूआई गोरखपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष ओझा ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को 4 सूत्रीय मांग पत्र भौतिक विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ प्रशांत शाही के संबंध में सौंपा! मनीष ओझा ने कहा कि सोशल साइट पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों का उपहास सहायक आचार्य द्वारा उड़ाया गया जिसके तुरंत बाद मैंने अपनी फेसबुक आईडी से सहायक आचार्य द्वारा कांग्रेस की नीतियों के धूमिल करने के प्रयास को लोगों तक पहुंचाया जिसके बाद गोरखपुर के कांग्रेस नेताओं ने सहायक आचार्य डॉ प्रशांत शाही के खिलाफ कैंट में तहरीर दी जिसके बाद सहायक आचार्य डॉ प्रशांत शाही ने कांग्रेस के खिलाफ किए गए पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया लेकिन हम सभी ने उनके द्वारा पहले किए गए पोस्ट को स्क्रीन शॉर्ट लेकर सुरक्षित रखा हुआ है! मनीष ओझा ने कहा कि सहायक प्रो. ने बढ़ते कार्यवाही की डर से पोस्ट को हटा अवश्य दिया है लेकिन एक औपचारिकता बस अपने फेसबुक वाल से सहायक आचार्य डॉ. प्रशांत शाही ने लिखा है कि ये हंसी,मज़ाक व अनजाने में मैंने काँग्रेस के खिलाफ पोस्ट किया था जिस पर एनएसयूआई गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष ओझा ने कहा कि सहायक आचार्य को अब भी अपनी गलतियों का एहसास नहीं है वे केवल ऊपरी मन से माफी मांगने वाली बात कर रहे हैं! मनीष ओझा ने कहा कि प्रो. डॉ. प्रशांत शाही एक प्रतिष्ठित संस्थान में है जिसकी एक गरिमा है वो किसी भी विचारधारा से जुड़े हों हमे कोई आपत्ति नहीं मुझे यदि आपत्ति है तो केवल इस बात से की इस तरह से सोशल मीडिया के माध्यम से लोकप्रियता पाकर वो क्या बताना चाहते हैं!