संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
अवैध कट्टा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा एक अदद अवैध कट्टा व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त नाम पता अच्छेलाल पुत्र वीनर प्रसाद निवासी सीहापार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 310/20 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी 1483 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1483 को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 8685 से कालर ने दो पक्षों में विवाद एवं मारपीट होने के संबंध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 08 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को जरिए एम्बुलेंस अस्पताल भेजा गया तथा थाना दुधारा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर विवाद को शान्त कराया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी गिरीशचन्द्र शुक्ला, आरक्षी विनोद भारती, हो0चा0 लालू यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 26 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 13 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 10 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 63 वाहनो से 40100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 24-05-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 63 वाहनो से 40100 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।