बाराबंकी
सुहैल ख़ान
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 03 जुआरियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 24.07.19 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवालीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर धनोखर चौराहा थाना कोतवाली नगर के पास सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाते समय अभियुक्तगण 01. विनोद निगम पुत्र स्व0 वीरेन्द्र प्रसाद निगम निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 02. राकेश मिश्रा पुत्र स्व0 राम सागर निवासी दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 03. अमानत अली उर्फ टिंकू पुत्र रहमत अली निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को समय 20.30 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ में 5500/-रुपये व जामातलाशी में 110/-रुपये बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 653/19 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- विनोद निगम पुत्र स्व0 वीरेन्द्र प्रसाद निगम निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी। 02. राकेश मिश्रा पुत्र स्व0 राम सागर निवासी दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- अमानत अली उर्फ टिंकू पुत्र रहमत अली निवासी रसूलपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 24.07.2019 समय 20.30 बजे धनोखर चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 52 अदद ताश के पत्ते
- माल फड़ 5500/-रुपये
- जामातलाशी 110/-रुपये।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 संजय कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी सिटी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 राजेन्द्र कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- का0 महेश प्रताप सिह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।