बाराबंकी
सुहैल ख़ान
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 300 ग्राम नाजायज अफीम के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 24.07.19 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर शिवाजीपुरम मोड़ थाना कोतवाली नगर से समय करीब 13.50 बजे अभियुक्त राकेश कुमार वर्मा पुत्र जगेसर प्रसाद निवासी वैशपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम नाजायज अफीम बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 650/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
राकेश कुमार वर्मा पुत्र जगेसर प्रसाद निवासी वैशपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 24.07.2019 समय 13.50 बजे शिवाजीपुरम मोड़ थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
300 ग्राम नाजायज अफीम।
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अभिमन्यु शुक्ल चौकी प्रभारी मण्डी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 संजय कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी सिटी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रमेश्वर प्रताप सिह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- का0 विनीत कुमार पाण्डेय, थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।