बस्ती यूपी।।
बस्ती:समाजसेवी सर्वेश ओझा की अगुवाई में नवयुवकों ने उठाया प्रवासियों को भोजन कराने का बीड़ा।।

बस्ती।। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर हरैया क्षेत्र के संसारीपुर चौराहे के निकट रजौली धर्मशाला पर सर्वेश ओझा के नेतृत्व में लगातार 08 दिन से भोजन कराने का सिलसिला जारी है।
बताते चलें कि लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में अन्य प्रदेशों से घर को लौट रहे लोगों को रास्ते मे भोजन पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सहायतार्थ प्रदेश व जिले में समाजसेवियों ने बाहर से आ रहे नागरिकों को भोजन पानी कराने का बीड़ा उठाया।
इसी क्रम में जिले के रजौली गांव के समाजसेवी व कांट्रेक्टर सर्वेश ओझा ने अपने गाँव के नवयुवकों के साथ प्रवासियों को भोजन पानी कराना प्रारंभ किया।
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विगत 08 दिन से चल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को भोजन कराया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि सड़क पर बने धर्मशाला पर यह कार्य किया जा रहा है,यहाँ पेड़ पौधों की अधिकता के कारण पर्याप्त मात्रा में छांव है। जिससे तपती धूप में लोगों को काफी राहत मिलता है। हम सभी लोग पंक्तिवार लोगों को भोजन वितरित कर रहे है।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती ।।