राहगीरों एवं मजदूरों को एसएचएफ ट्रस्ट ने कराया भोजन!
गोरखपुर व्यूरों:- लाॅक डाउन में बाहर से आ रहे राहगीरों एवं मजदूरों को भोजन एवं पीने का पानी दिया गया वही तपती भरी धूप में ट्रस्टी अरुण प्रकाश ने ज़रूरतमंदों तक राशन पहुंचाया।
बताते चलें लॉक डाउन में गरीब परिवारों एवं बाहर से आ रहे राहगीरों में राशन पहुँचाने का एवं पका हुआ भोजन देने का कार्य लगातार कार्य कई दिनों से सीड ऑफ होप फाउंडेशन, चैरिटेबल ट्रस्ट गोरखपुर, के द्वारा बशारतपुर व रामजानकीनगर वाड॔ के अन्तर्गत किया जा रहा है।जिसमें बहुत से गरीब परिवार व बिहार एवं नेपाल तथा अन्य जनपदों से आए हुए लेबर का काम करने वाले व ठेला व खोमचे लगाने वाले, लिटटी चोखा तथा रिक्शा व ठेला चलाने एवं दुकानों पर लेबर का काम करने वालों के परिवारों में पका हुआ भोजन उनके परिवार के सदस्यों की संख्या के हिसाब से दिया गया। ट्रस्टी अरुण प्रकाश ने बताया कि एस एच एफ ट्रस्ट द्वारा लगातार कच्चा राशन, सब्जी, तेल, नमक, मसाला, साबुन, बिस्कुट आदि का वितरण लगातार अतयंत गरीब परिवारों व समुदायों में किया जा रहा है, जिससे यह लाॅक डाउन का कठिन समय आसानी से पास किया जा सके। ट्रस्ट द्वारा जन सहयोग से यह मदद करने का कार्य आगे भी लगातार चलता रहेगा।