बस्ती यूपी।।
नाली का पानी बना प्राणघातक।।

बस्ती:
जानलेवा हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तारी किये जाने की परियाद लेकर बेटा व बहन लगा रहे हैं गुहार
विदित हो कि बीते 5 मई को दुबौलिया थान्हा क्षेत्र के भुसुडिया गांव में जो कि रामजानकीमार्ग पर पडता है उक्त गांव में गांव के भगवान दीन गोस्वामी व मुकेश कुमार गोस्वामी के परिवार के मध्य नाली के पानी को लेकर मारपीट हुआ था जिसका मेडिकल भी कराया गया था किन्तु दोषी की पहचान कर दण्डित न किये जाने के चलते मुकेश कुमार गोस्वामी का मनोबल इतना बढा कि अगले दिन अचानक वह अपने भाई अवधेष गोस्वामी व साले विपिन गोस्वामी सहित दस अग्यात लोगों के साथ भगवानदीन के घर पर लाठी डण्डे व सरिया से धावा बोल कर जमकर ताण्डव किया जिससे भगवान दीन गोस्वामी उम्र 60वर्ष उनकी पत्नी बिन्दा देवी 58वर्ष पुत्रवधू उर्मिला देवी उम्र 32वर्ष व पुत्र अनुराग उम्र 17 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गये जिन्हे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरैया ले जाया गया व बाद में स्थिति के गम्भीर देखते हुए जिलाचिकित्सालय भेज दिया गया जहां पर वर्तमान में भी घायलों का ईलाज चल रहा है किन्तु अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी न होने से उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि वो शेष बचे सदस्यों को भी मारने की धमकी दे रहे हैं।जिससे पीडित पक्ष काफी डरा सहमा है।व 8वर्षीय बालक अपनी बुवा के साथ दर दर न्याय की फरियाद कर रहा है। आज पीडित पक्ष की बात सुनते हुए समाजसेवी ने थान्हाध्यक्ष क्षेत्राधिकारी सहित उच्चाधिकारियों से मामले का त्वरित निष्पक्ष जांच कराते हुए
दोषियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कराते हुए अविलम्ब आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करानें की मांग की ताकि भविष्य में कोई घटना न घटने पाये।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।