संतकबीरनगर ( जितेंद्र चौधरी )
औरंगाबाद की घटना को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

औरंगाबाद महाराष्ट्र में पिछले दिनों हुई घटना के संबंध में जनपद संतकबीरनगर मे आज दिनांक 09.05.2020 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि जिले की सीमा में यदि कोई मजदूर रेलवे ट्रैक पर पैदल आ रहा है तो ऐसे लोगों को तत्काल रोक लिया जाय व उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उपरान्त उचित माध्यम से उन्हें उनके गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने की कार्यवाही की जाये । महोदय द्वारा निरीक्षण के क्रम मे कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत हाटस्पाट एरिया मगहर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया तथा सभी से अपील से की गयी कि लोग अपने-अपने घरों मे रहें बाहर न निकलें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें । इसी क्रम मे तामेश्वरनाथ बैरियर चेकिंग प्वाइंट को चेक किया गया व लाकडाउन का शतप्रतिशत अनुपालन कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात निर्माणाधीन जिला जेल पर बनाये गये ट्रांजिट सेंटर का भी लिया गया तथा वहां आ रहे प्रवासियों की स्क्रीनिंग गहनता से करने के लिये संबंधित को निर्देशित किया गया ।