अवधूत छबीले राम जी ने बांटे मास्क !

गोरखपुर व्यूरों :ट्रांसपोर्ट नगर गोरखपुर स्थित अघोर पीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में अघोर पीठ आश्रम मुख्य गेट के बाहर जरूरतमंदों के बीच कोरोना वायरस कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के दृष्टिगत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। पीठ प्रमुख परम पूजनीय श्रद्धेय अवधूत बाबा श्री छबीले राम जी, अघोर पीठ ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी ने निर्धन, गरीब, असहाय, लाचार, निराश्रितों आदि लोगों में मास्क का वितरण किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। लोगों को एक दूसरे से 2 गज की दूरी पर खड़ा किया गया। वितरण के पूर्व हाथों को सैनिटाइज करने के लिए लोगों को सैनिटाइजर दिया गया ।लोगों से अपील की गई कि वह शासन के नियमों का पालन करें। लॉक डाउन का पालन करने के साथ ही साथ जहां भी रहें वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से ध्यान रखें। अति आवश्यक कार्य हो तभी घरों से बाहर निकले अन्यथा घर पर ही रहें। हाथों को बराबर धोने के साथ आसपास सफाई रखें और मास्क का प्रयोग करें।इस दौरान लोगों से अपील की गई कि लॉक डाउन का पालन करने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहने से ही इस संक्रमण रूपी बीमारी कोरोना वायरस से बच सकते हैं। इसके पहले भी 1 मई को ट्रस्ट की ओर से 1000 मास्क आदि का वितरण किया गया था। सेवा कार्य के उद्देश्य से स्थापित ये पीठ अपने स्थापना काल से ही सेवा का कार्य कर रही है। इस अवसर पर अशोक दूबे अशोक पाण्डेय विष्णु देव शर्मा आदि उपस्थित थे! इस बात की जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी ने दी है!