डिजिटल पेमेंट के माध्यम से सभी वस्तुओं को घर तक पहुंचाई जाएंगी- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट!

गोरखपुर व्यूरों। जनपद वासियों को कोरोना के दौर में जारी लॉक डाउन में पड़ने वाले रमजान की तहे दिल से मुबारकबाद ! लॉक डाउन के कारण किसी को कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने रमजान के महीने में सहरी एवं इफ़्तार हेतु जरूरी आवश्यक वस्तुएं जैसे खजूर सेवई शरबत आदि आवश्यक पदार्थ की आपूर्ति हेतु होम डिलीवरी की शुरुआत की है।प्रशासन के सहयोग से चल रहे विभिन्न पोर्टल के माध्यम से आप सभी अपने लिए यह वस्तुएं घर पर ही मंगा सकते हैं।फोन व्हाट्सएप एवं पोर्टल द्वारा एवं डिजिटल पेमेंट के माध्यम से सभी वस्तुओं के घर तक पहुंचाई जाएंगी।आप घर से ना निकले।प्रशासन द्वारा हरसंभव वस्तुएं घरों तक मुहैया कराई जाएंगी।
तहसील सदर आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। इस बात की जानकारी गौरव सिंह सोगरवाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर ने दी!