संतकबीरनगर / जितेंद्र चौधरी
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 7.6 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 19 – 19 शीशी (01 शीशी = 200 ml) अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – रामप्रकाश यादव पुत्र शिवचरण यादव 2 – उमाकान्त यादव पुत्र रामचरण यादव निवासीगण देवडीह थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 151/20 व 152/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी 3305 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 3305 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 8189 से कालर ने दो पक्षों में मारपीट/विवाद होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुचकर विवाद को शान्त कराकर प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली खलीलाबाद को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ – आरक्षी रविकान्त कुशवाहा, होमगार्ड चालक मनीष पाण्डेय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 08 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 07 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 28 वाहनो से 17500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
आज दिनांक 26-04-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 28 वाहनो से 17500 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।