हॉटस्पॉट चोरहा गांव का विशेष स्वास्थ्य सर्वे
संतकबीरनगर
रिपोर्ट – अतहरूल बारी कर्खी

सेमरीयंवा।जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन हॉट स्पॉट गांव चोरहा सहित पूरे क्षेत्र में कोविड 19 के प्रति सजग है।आल अधिकारियों का भ्रमण जारी है।सेक्टर मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ कैंप किए हुए हैं।क्षेत्र में जगह जगह बैरिकेटिंग की गई है। चोरहा गांव में सात प्वाइंट पर पुलिस के जवान तैनात किए गए है।
रविवार के दिन सीएचसी सेमरियावा स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ जगदीश पटेल के निर्देशन में स्वास्थ्य की विशेष टीम ने चोरहा गांव के 25 घरों का घर घर सर्वे किया गया ।जिसमे नाम पता मोबाइल नंबर के साथ,ट्रेवलिंग हिस्ट्री,सहित बुखार,खांसी,सांस लेने परेशानी,लक्षण आदि की जानकारी एकत्र की जा रही है। डॉ पटेल ने बताया यह सर्वे कार्य निरन्तर जारी रहेगा।
गांव में किया गया दवा का छिड़काव
रविवार के दिन चोरहा गांव के चारों तरफ दवा का छिड़काव किया गया ।सेक्टर मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।गांव के अंदर किसी बाहरी व्यक्ति की जाने पर पूर्णतः रोक है।ग्रामवासियों के आवश्यक खाद्य आपूर्ति के लिए विशेष प्रबन्ध किया गया है।