कोटा मे कोचिंग कर रहे अट्ठाइस बच्चे पहुंचे गृह जनपद
सन्त कबीर नगर – प्रदेश सरकार की पहल पर कोटा मे अध्यनरत अट्ठाइस बच्चे पहुंचे गृह जनपद । तहसीलदार खलीलाबाद के निगरानी मे ब्लूमिंगबड्स इंडस्ट्रियल मे किये जायेगे क्वारंटाइन । तहसीलदार के नेतृत्व मे स्वास्थ्य टीम करेगी जांच । निगेटिव आने पर शपथपत्र लेकर कर दिया जायेगा अभिभावक के हवाले ।
बताते चले कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के देश मे फैलते संक्रमण के रोकथाम के क्रम मे देशवासियो की सुरक्षा मे भारत सरकार के लाकडाउन निर्णय के चलते कोटा मे कोचिंग करने गये प्रदेश के सभी बच्चो को राजस्थान सरकार की मदद से आज अट्ठाइस बच्चे गृह जनपद आये है जिन्हे जिला प्रशासन के दिशा निर्देश मे तहसीलदार के निगरानी मे इंडस्ट्रियल एरिया मे स्थित प्रभा देवी ग्रुप संस्थान द्वारा संचालित हो रहे ब्लूमिंगबड्स स्कूल मे ठहराया गया है । जहां के प्रत्येक कमरे मे सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए क्वारंटाइन के लिए सात बेड की व्यवस्था की गयी है । बताया गया है कि स्वास्थ्य टीम द्वारा जांच करने पर निगेटिव रिपोर्ट आने पर एक शपथपत्र के साथ अभिभावक के साथ छात्र अथवा छात्रा को भेज दिया जायेगा , जहां अभिभावक की जिम्मेदारी मे चौदह दिन क्वारन्टाइन रहेगे । इसके अलावा जिनका रिपोर्ट पाजिटिव आयेगा उन्हे सयुक्त जिला अस्पातल मे क्वारन्टाइन किया जायेगा । जहां उनका इलाज चलेगा । इससे पहले संक्रमण का विशेष ध्यान देते हुए आगरा , लखनऊ मे सेनिटाइजर किया गया था ।