सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए लॉक डाउन का पालन करने को कर रहे जागरूक!

गोरखपुर व्यूरों! कोविड-19 कोरोना संक्रमण महामारी फैलने से एनडीआरएफ के योद्धाओं ने लगातार सरकारी दफ्तरों ऑफिसों कॉलोनीयो को सोडियम हाइपोक्लोराइट सोल्यूशन से सैनिटाइजर कर कोरोना संक्रमण महामारी को दूर भगाने का प्रयास कर रहे आज रविवार को एनडीआरएफ की टीमें राप्ती नगर क्षेत्र के पत्रकारपुरम गणेशपुरम सूर्यकुंड सहित विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर डोर टू डोर सैनिटाइजर करने का कार्य करते हुए लाउडस्पीकर से मोहल्ले वासियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए लॉक डाउन का पालन करने के लिए मोहल्ले वासियों को जागरूक करते हुए अपने-अपने घरों में स्वस्थ व सुरक्षित रहते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए लॉक डाउन का पालन करने की अपील करते रहे !