कोरोना संकट के समय देवदूत बने डा शिवशंकर पाण्डेय।
गोरखपुर/पिपरौली

दिल्ली जैसे बड़े शहर की नौकरी छोड़ 2015 से ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों के मसीहा एवं स्वास्थ्य हीरो जिन्होंने कइयों के जीवन मे स्वास्थ्य जागरूकता एवं दवा दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जीवनदान दिया है।देश व्यापी लाकडाउन के दौरान
प्रतिदिन गावों में घूमकर लोगो को स्वास्थ्य के प्रति कर रहे हैं जागरूक, साथ ही मौके पर ही करते है समस्याओं का निस्तारण।
हारेगा कोरोना, जीतेगा देश,तथा
जान है तो जहान है,मिशन के तहत डॉ शिवशंकर पाण्डेय ग्रामीण अंचलो मे जाकर आमजनमानस की निःस्वार्थ सेवा,लगातार जागरूकता , बचाव ,मास्क वितरण,स्क्रीनिंग एवं सेनिटाइजर फॉगिंग जैसे अनेक कार्य कर रहे हैं।
बताते चले कि वैश्विक महामारी से बचाव मे विधानसभा सहजनवा के ग्रामीण अंचलो मे जाकर डॉ0 शिवशंकर पाण्डेय लोगो को जागरूक ही नही बल्कि कोरोना वायरस से कैसे बचा जाय ,उसके बढ़ते दायरे को कैसे रोका जाय , सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम क्या है , कैसे सतर्क रहा जा सकता है इसके क्रम मे मास्क , साबुन वितरण , सेनिटाइजर वितरण एवं थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग कर ” कोरोना हारेगा देश जीतेगा को साकार कर रहे हैं।
डॉ शिवशंकर पाण्डेय द्वारा किये गए महत्वपूर्ण कार्य:
- ग्राम बड़गहन में तहसीलदार श्री लालजी विश्वकर्मा की उपस्थिति में डॉ शिवशंकर पाण्डेय द्वारा मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण
- तहसीलदार महोदय के निर्देशानुसार कालेसर जीरो पॉइंट पर जरूरतमंद लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग,दवा वितरण एवं भोजन वितरण
3.ग्राम नेवास, बड़गहन के लोगों को निशुल्क दवा वितरण - 110 परिवारों को निशुल्क सब्जी वितरण
5.कभी न उपयोग में लिए गए अपने राशन कार्ड पर कोटे से राशन लेकर जरूरतमंद परिवार में दिया।
6.थाना गीडा में पुलिस साथियों की थर्मल स्क्रीनिंग तथा एस एच ओ महोदय को मास्क,कैप एवम सैनिटाइजर वितरण - कोरोना जागरूकता पर रात दिन कर रहे है काम और विटामिन सी की गोलियों का निशुल्क वितरण।