अब ई रिक्शा चालकों को सरकार देगी सुविधा

बस्ती। अब सभी ई रिक्शा चालकों को लाकडाउन में सरकार सुविधा मुहैया कराएगी। यह जानकारी देते हुए बस्ती के आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आईटीआई परिसर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 10 बजे सभी ई रिक्शा चालक अपने ई रिक्शा का नंबर, आधार कार्ड व बैंक पासबुक लेकर एआरटीओ श्री अरुण प्रकाश चौबे से नामांकन करवा सकते हैं। श्रीवास्तव ने सचेत किया है कि इस दौरान मास्क लगाना व सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा।
रिपोर्ट::राहिल खान
बस्ती यूपी।।