विजली विल और हाऊस टैक्स माफ़ किया जाय -जितेंद्र ओझा!

गोरखपुर व्यूरों :- प्रदेश सह संयोजक-सहयोग एवं कार्यकर्ता सहायता प्रकोष्ठ भाजपा, उत्तर प्रदेश के जितेंद्र ओझा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पिछले दिनों 5 अप्रैल को भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को भेजे गए 2 सूत्रीय मांग पत्र जिसमें ₹30000 तक के बिजली के बिल और 1 वर्ष का हाउस टैक्स को माफ किए जाने की हमारी मांग पर पुनः कैंप कार्यालय गोपलापुर पर विचार उपरांत माँग पत्र को रिमाइंडर के रूप में मोदी जी को पूरे भारत में हमारी माँग को लागू करने हेतु सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को निर्देशित करने के लिए अपनी मांग को दोहराया है जिसमें मध्यम वर्गीय परिवार व गरीबी रेखा के नीचे आने वाले व परिवारिक पेंशन पर गुजर-बसर करने वाले लोगों का बिजली बिल और हाउस टैक्स को माफ कर दिया जाए!