कूड़े की आग ने जला दिया गरीबों का आशियाना

चौरी चौरा गोरखपुर :- थाना क्षेत्र के बिलारी गाँव के पोखरा टोला मे अज्ञात कारणों से लगी आग से सुरेश पिन्टु लालबचन रामाग्या रामउग्रह तथा सुबास की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग को बुझाते समय धीरज नाम का युवक हल्का सा झुलस गया।मालुम हो कि गुरूवार को सुबह झोपड़ी से थोड़ी दूर पर कुडा रखा हुआ था जिसमे अचानक आग पकड लिया जब तक गाँव के लोग आग बुझाते तब तक झोपड़ी मे आग लग गई और लपटे उठने लगी देखते ही देखते झोपडी में रखा चारपाई मेज कुर्सी बिस्तर आदि सब कुछ जलकर राख हो गया! आग बुझाते समय गांव का धीरज थोड़ा झुलस गया। जो प्राथमिक इलाज के बाद घर चला गया!आग से लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है !आग की सुचना पर पहुचे एस आई विकास नाथ ने फायर ब्रिगेड को सुचना दिया ग्रामीणो व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।