संतकबीरनगर

एहसास डे केयर सेंटर के निदेशक/ कोच आनन्द कुमार त्रिपाठी ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत कोरोना वायरस को लेकर एक नई पहल शुरू कर दी है। श्री त्रिपाठी के द्वारा पहले घर पर जाकर ( I.D. ) बौद्धिक अक्षमता वाले दिव्यांग बच्चों को एक-एक करके कोरोना वायरस की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया था। और अब उन्हीं (Intellectual disability) दिव्यांग बच्चो को कोरोना वायरस जागरूकता को लेकर फ़ोन पर बात करने के लिए बौद्धिक अक्षमता के दिव्यांग बच्चों को ट्रेंड किया जा रहा है। जिससे वह दिव्यांग बच्चे फ़ोन पर कोरोना वायरस के संबंध में लोगों को जागरूक कर सके। जिससे ज्यादा से ज्यादा अाई .डी बच्चों के द्वारा लोगों के पास पहुंचा जा सके और अभी की हालत को देखते हुए (I.D ) बौद्धिक अक्षमता वाले दिव्यांग बच्चों की सहायता ली जा रही है। क्योंकि लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि भारत सरकार के द्वारा भी कई योजनाओं के माध्यम से भी लोगों कि सहायता एवं जागरूक किया जा रहा है। इसलिए भारत सरकार के साथ साथ स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के बौद्धिक अक्षमता वाले दिव्यांग बच्चों ने भी भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहे है। और लोगों को अपने तरीके से जागरूक कर रहे है। इस महामारी को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है। जिससे कोरोना वायरस को हराया जा सके।