फेस मास्क लगाकर पुलिसकर्मी पूरी तरीके से कोरोना के प्रति है सजग!

गोरखपुर व्यूरों : एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता के आदेश पर जिले के समस्त थानों पर आने वाले फरियादियों को और पुलिसकर्मियों को थाने में एंट्री से पहले हैंडवाश करवाया गया! तिवारीपुर थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के प्रति सजग दिखाई दिए सभी ने फेस मास्क पहन रखा था। थाने पर तैनात दरोगा अरविंद वर्मा ने आने वाले फरियादियों को पहले सही ढंग से हैंड वास कराया उसके बाद उनकी फरियाद सुनी! फरियादियों के मामले के निस्तारण के साथ पुलिसकर्मी कोरोना के प्रति फरियादियों को जागरूक करते हुए भी नजर आए! कोरोना के बचाव और लक्षण के बारे में फरियादियों को एक छोटी जानकारी भी दी।थाने में तैनात महिला व पुरुष पुलिसकर्मी थाने में प्रवेश करते ही पहले सही ढंग से अपने हाथ को धो रहे हैं उसके बाद अपने काम को अंजाम दे रहे है।