आज जनता कर्फ्यू , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का सभी ने किया समर्थन !
विनय कुमार मिश्र
गोरखपुर व्यूरों।पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय धोघकंपनी पर बैठक आहूत कर निर्णय लिया गया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का समर्थन करते हुए 22 मार्च दिन रविवार को पूर्वांचल के सभी बाजारों को बंद करने का पूर्ण समर्थन किया जाता है! प्रांतीय अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि संकल्प और संयम इस मंत्र को लेकर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू में व्यापारी समाज अपना योगदान दें! बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय महामंत्री अजय जयसवाल जिला अध्यक्ष दीनानाथ मोदनवाल महानगर अध्यक्ष मणिनाथ गुप्ता सुरेश जयसवाल शिवराज मलकानी नरेंद्र जयसवाल दिनेश मोदी राजकुमार वर्मा राजेश तुलस्यान संत बहादुर राजकुमार साहू अमित अग्रवाल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी क्रम में चौरीचौरा से मिली खबर के अनुसार सरदार नगर मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारी सेक्टर संयोजक बूथ अध्यक्षों ने जनता से अपील की है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा रविवार 22 मार्च जनता कर्फ्यू का शत प्रतिशत पालन करें हम लोगों का थोड़ा प्रयास देश के बहुत ही काम आएगा आप लोगों से यह भी अपील है की किसी भी प्रकार के अफवाहों से सावधान रहें किसी भी विषम परिस्थिति में प्रशासन का सहयोग करें ! इस दौरान अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल के भुवनपति निराला ने कहा कि आज रविवार 22 मार्च को प्रातः से ही व्यापारी बंधु अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखे । साथ ही यह भी अनुरोध किया कि आज रात से परसो सुबह तक घर पर ही रहे।
यह इंतजार न करे कि कोई आपसे बंद करने को कहने नही आया। आपका जीवन अमूल्य है। अपनी रक्षा स्वयं करें ! चौरीचौरा से ही मिली खबर के अनुसार
श्री श्याम मन्दिर मुण्डेरा बाजार चौरीचौरा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पर नियंत्रण हेतु आम जन के लिए दर्शन बन्द कर दिया गया है! इस दौरान आज
5 बजे घंटा व शंख आदि 5 मिनट तक मन्दिर में पुजारी व कर्मचारियों द्वारा बजाये जायेगें।
इस दौरान मंदिर प्रशासन ने भक्तों से अनुरोध किया है कि इस व्यवस्था मे सहयोग करते हुये मन्दिर न आकर अपने घरों मे भजन कीर्तन करें तथा साय॔ 5 बजे अपने दरवाज़े आदि पर ही खड़े होकर भारतीय सैनिक, चिकित्सक, पुलिस एवं सरकारी कर्मचारियों के मनोबल बढ़ाने के लिए,थाली, घंटी, शंख, ताली या अन्य वाद्य बजाने की कृपा करें।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान पर जिले के सभी पेट्रोल पंप भी आज बंद रहेंगे। सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक यह बंदी रहेगी! पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजन शाही के मुताबिक पेट्रोल पंप पर स्वास्थ्य एवं आकस्मिक सेवाओं के लिए ही तेल उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन सामान्य बिक्री पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान जनता कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए जनपद की आबकारी विभाग की सभी दुकानें एवं थोक गोदाम एवं बार बन्द रहेंगी।उक्त बात की जानकारी आबकारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने दी है!