आगामी राज्यसभा चुनाव में कलवार कलाल कलार समाज से उतारे जाएं उम्मीदवार!
चौरीचौरा गोरखपुर:- उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश सचिव भुवनपति निराला “जायसवाल” ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग किया है कि आगामी राज्यसभा चुनाव में एक प्रत्याशी अवश्य कलवार,कलाल, कलार समाज का घोषित किया जाए। जिससे समाज का व्यक्ति राज्यसभा में प्रतिनिधित्व कर सकें। लोकसभा की कमी राज्यसभा में पूरा हो सके। उन्होंने आगे कहा कि कलवार कलाल कलार समाज के लोगों की समस्याओं की आवाज देश की सर्वोच्च संस्था मे भी अपनी भागीदारी निभाते हुए अपने समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण में योगदान कर सकें!