योगी सरकार का एम्बूलेंस चिकित्सक व चिकित्सा संसाधन विहीन-चन्द्रमणि पाण्डेय(सुदामाजी)
राम जानकी मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे मौत को दावत-डा.प्रेम त्रिपाठी


बस्ती :-आज रामजानकी मार्ग पर स्थित अगौना के पास दुबौली तिराहे पर गड्ढे व जलजमाव के चलते कटरिया निवासी दधि बल सिंह उम्र 48 वर्ष जो कि अपने निजी स्कूटी गाड़ी से परिवार के साथ कहीं जा रहे थे गड्ढे में को ध्यान नहीं दिए और अचानक गाड़ी गड्ढे में जा गिरी जिससे उनके दाएं पैर गम्भीर चोट लग गया व रक्तस्राव होने लगा मौके पर उपस्थित समाज सेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ने फोन कर एम्बूलेंस बुलाया किन्तु योगी सरकार के एम्बूलेंस में चिकित्सक व चिकित्सा सुविधा नदारद दिखा फलतः ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम त्रिपाठी ने स्वयं प्राथमिक चिकित्सा मरहम पट्टी निःशुल्क किया बाद में घायल को ग्रामीणों के सहयोग से सीएससी कलवारी पहुंचाया गया जहां से फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया यह घटना सिर्फ 1 दिन की नहीं है बल्कि इन गड्ढों की वजह से आए दिन लोग या तो घायल हो रहे हैं या अपनी जान गवा रहे हैं यहां तक कि बहादुरपुर सीएचसी के सामने भी जलजमाव है जिससे मरीजों को आने-जाने में काफी तकलीफ हो रही है कुछ मरीज तो अस्पताल के सामने ही गिरकर चोटिल हो जाते हैं।बडा सवाल यह है कि झोलाछाप चिकित्सकों को प्रशिक्षित न कर उनका लगातार उत्पीडन होता है जबकि सरकार के पास चिकित्सक व संसाधन है ही नहीं ऐसे में आकस्मिक घटित घटनाओं में प्राथमिक चिकित्सिका सुविधा कौन देगा सडकें गड्ढा मुक्त कब होंगी