स्कूल के सामने 25 दिनों से ठेकेदार ने खोद रखा है गड्ढा, आए दिन गड्ढे में गिरते हैं बच्चे

गोरखपुर व्यूरों : शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन रोड के पास फोरलेन निर्माण को लेकर खोदे जा रहे गढ्ढे में ठेकेदार की लापरवाही से आए दिन लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं । हद तो तब हो गई जब एक प्ले वे स्कूल के सामने पिछले 25 दिनों से ठेकेदार द्वारा बड़ा सा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है ।विद्यालय प्रशासन द्वारा ठेकेदार से बार-बार शिकायत करने पर भी ठेकेदार आनाकानी करता रहता है जबकि उसके मनबढ़ कर्मचारी उल्टी-सीधी बातें करते रहते कि आपको जल्दी हो तो आप खुद ही गड्ढे में मिट्टी लाकर पाट लें और नाले का स्लिप डलवा ले । कर्मचारियों के इस बेतुके जवाब से स्थानीय लोग काफी परेशान है । किसी के घर में कोई मरीज बीमार है तो किसी के यहां शादी है ऐसे में ठेकेदार द्वारा महीनों गड्ढा खोदकर छोड़ देने से स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कार्य दाई संस्था पीडब्ल्यूडी को जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है कि स्कूल व अस्पताल आदि स्थानों पर नाला निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए जिससे आम नागरिकों को कोई कठिनाई न हो। फिर भी ठेकेदार अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे है और किसी दिन बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकते हैं।