ई-रिक्शा से वातावरण शुद्ध रहेगा : सुनील पासवान

गोरखपुर व्यूरों: मोतीराम अड्डा में पीसी मोटर्स का उद्घाघाटन गुरुवार को मुख्य अतिथि चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने फीता काट कर किया। इसके उपरांत आये हुए ग्राहकों एवं आगंतुकों को बताया कि ई-रिक्शा और विद्युत से चार्ज होने वाली स्कूटी से वायुमंडल में फैल रहा दुषित धुवां से मुक्ति मिलेगी और वातावरण भी शुद्ध रहेगा। विद्युत से चार्ज होने वाली स्कूटी से बालक व बालिकाएं आसानी से अपने स्कूल जा सकती हैं इसके लिए पंद्रह वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का ड्राइवरी लाइसेंस बन सकता है। इस अवसर पर पीसी मोटर्स के प्रोपराइटर प्रेमचंद वर्मा आये हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, प्रधान ओमप्रकाश मौर्या, प्रधान सूर्यनरायन जायसवाल, पूर्व प्रधान राजू पासवान,पप्पू यादव, नन्दलाल यादव, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र तिवारी, धर्मेंद्र चौरसिया, संतोष मोदनवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।