राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ डीआईजी रेंज ने किया परिचय


गोरखपुर व्यूरों: पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी रेंज गोरखपुर परिक्षेत्र मोडक राजेश डी राव के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ परिचय प्राप्त कर अपराध समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने बताया कि पन्द्रह बीस दिनों में जो कमियां हमें दिखाई दी उसे अभिलंब ठीक करने का निर्देश देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री एवं डीजीपी महोदय द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मिले निर्देशों का अनुपान करते हुए अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया जिससे मुख्यमंत्री व डीजीपी के आदेशो पर खरे उतरे।