ऋषि बोध उत्सव में गोरखपुर जिले से विश्वजीत जायसवाल एवं प्रमोद कुमार आर्य, आर्य समाज का करेंगे नेतृत्व


गोरखपुर व्यूरों:आर्य समाज के संस्थापक महान चिंतक एवं प्रसिद्ध समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती के जन्म स्थली गुजरात के टंकारा में आयोजित ऋषि बोध उत्सव में गोरखपुर जिले से विश्वजीत जायसवाल प्रमोद कुमार आर्य गोरखपुर का नेतृत्व करेंगे। यह उत्सव 15 फरबरी से 21 फरबरी तक आयोजित होगा । टंकारा आर्य समाज के कार्यक्रम के अध्यक्ष एवम डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान- पद्मश्री डॉ पूनम सूरी के द्वारा गोरखपुर जिले के पदाधिकारियों एवम सभी आर्यजनों को आने का आमंत्रण दिया है । पद्मश्री सूरी के आमंत्रण पर गोरखपुर जिले से जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रसार मंत्री एवम आर्य समाज- मुंडेरा बाजार के प्रधान- विश्वजीत जायसवाल एवम जिले के संग़ठन मंत्री एवम आर्य समाज- जंगल छत्रधारी के प्रधान- प्रमोद कुमार आर्य एवम गोरखपुर जिले से अन्य आर्यजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । कार्यक्रम के आखिरी दिन ऋषि स्मृति समारोह में गुजरात के महामहिम राज्यपाल एवम स्वामी दयानंद सरस्वती के अनन्य भक्त- आचार्य देवव्रत , मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे एवम गुजरात के मुख्यमंत्री- विजय रुपाणी एवम पद्मभूषण, एम.डी.एच् ग्रुप के चेयरमैन- महाशय धर्मपाल गुलाटी वशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे । कार्यक्रम में पूरे देश एवम विदेशों से आर्यजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।