इटावा
इटावा पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियक्त को किया गिरफ्तार

जनपद में महिलाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा तथा क्षेत्राधिकारी चकरनगर के नेतृत्व में थाना चकरनगर पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 16.02.2020 को थाना चकरनगर पर वादीया द्वारा उसके साथ हुई दुष्कर्म की घटना के संबंध में तहरीर दी गई थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना चकरनगर पुलिस द्वारा थाना चकरनगर पर मु0अ0सं0 15/20 धारा 376 (01) भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थानाध्यक्ष चकरनगर को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में थानाध्यक्ष चकरनगर द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। आज दिनांक 17.02.2020 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 15/20 से संबंधित वाछित अभियुक्त डिभोली तिराहा पुरानी चुंगी के पास कहीं भागने की फिराक में खडा है ,सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुची तो पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने उसने अपना नाम संयोग कुमार त्रिपाठी उर्फ खूनू
पुत्र रमेश चन्द निवासी चकरनगर बताया जो कि मु0अ0स0 15/20 धारा 376(01) भादवि का वाछिंत अभियुक्त है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- संयोग कुमार त्रिपाठी उर्फ खूनू पुत्र रमेश चन्द निवासी चकरनगर।
पुलिस टीम- राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चकरनगर मय टीम |