मनचलों के खिलाफ चलाया अभियान चेतावनी देकर छोड़ा

गोरखपुर ब्यूरों:-एंटी रोमियो प्रभारी संदीप सिंह के नेतृत्व में विंध्यवासिनी पार्क मोहद्दीपुर में मनचले लड़के एवं लड़कियों को वाइट कार्ड लड़कों को रेड कार्ड दिया गया। एंटी रोमियो प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि लड़कियों को वाइट कार्ड इसलिए वितरित किया जाता है कि वह इस कार्ड के द्वारा हमें अवगत कराएं की किन स्थानों पर मनचलों लड़कों द्वारा छेड़खानी किया जाता है। उन स्थानों पर एंटी रोमियो की टीम पहुंचकर मनचले लड़कों को सबक सिखाने का कार्य करती है।रेड कार्ड मनचलों को दिया जाता है जो आए दिन समझाने बुझाने के बावजूद भी अपने आदतों से बाज नहीं आते हैं उन्हें सबक सिखाने हेतु रेट कार्ड वितरित किया जाता है उसके बाद भी मनचले लड़के नहीं सुधारते हैं तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए सबक सिखाने का कार्य किया जाता है। उन्होंने ने बताया कि यह अभियान पार्को एवं रेस्टोरेंट तथा भीड़-भाड़ व विद्यालयों के पास चलाया जाता है और मनचलों को सबक सिखाया जाता है।