अवैध तरीके से जिला चिकित्सालय पर कब्जा जमाये कब्जेदारो से मुक्त कराया गया

गोरखपुर ब्यूरों:- जिला चिकित्सालय कैम्पस जिलाक्षय अस्पताल के पीछे अवैध तरीके से रह रहे पूर्व कर्मचारियों को जिला प्रशासन नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एके सिंह अतिक्रमण दस्ता प्रभारी कर्नल सीपी सिंह कोटवाल जयदीप वर्मा भारी फोर्स के साथ कब्जा किए हुए स्थान को कब्जा मुक्त कराते हुए रैन बसेरे में कब्जेदारो को शिफ्ट कराते हुए कब्जा किये हुए स्थान को खाली कराया हालां की कुछ राजनीतिक पार्टियों के महिला नेताओं द्वारा रोड़ा अटकाने का कार्य किया जा रहा था लेकिन नगर मजिस्ट्रेट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अवैध तरीके से रह रहे पूर्व कर्मचारियों को कब्जा किए हुए स्थान को खाली करने के लिए राजी कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि वर्षों से पूर्व कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने के बाद भी जिला चिकित्सालय में कब्जा जमाए हुए थे जिन्हें कई बार प्रशासन द्वारा खाली करने को कहा गया वह खाली नहीं कर रहे थे जिन्हें राजी खुशी से उन्हें रैन बसेरे में भेजकर कब्जा किए हुए स्थान को कब्जा मुक्त कराया गया।