संतकबीरनगर
नाबालिग से छेड़खानी व उसके फोटो को सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार

थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 40 / 2020 धारा 354(घ) / 504 / 506 / 120(बी) भादवि, 7 / 8 पाक्सो एक्ट व 67(ख) आईटी एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता रामरतन मौर्या पुत्र मनीराम मौर्या निवासी सुरगहना थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा पिछले 06 महीने से साजिश के तहत वादी की पुत्री उम्र 16 वर्ष के साथ स्कूल जाते समय छेड़छाड़, गाली-गलौज व उसकी फोटो को अपने वाट्सएप प्रोफाइल पर इस्तेमाल तथा फेसबुक प्रोफाइल पर बदनाम करने के उद्देश्य से कमेंट किया जा रहा था, जिसके संबंध मे वादी द्वारा दिनांक 10.02.2020 को थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमे आज दिनांक 13.02.2020 को थाना महुली पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार
थाना धनघटा पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता सुनील निषाद पुत्र महंथ निषाद थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 79/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः- उ0नि0 रजनीश राय, हे0का0 गोपीचन्द्र ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2546 ने मारपीट मे घायल व्यक्तियों को पहुचाया अस्पताल –
पीआरवी 2546 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 00411 से कालर ने महिला के साथ छेड़खानी को लेकर दो पक्षों मे मारपीट / विवाद होने से दो व्यक्तियों के घायल होने के सम्बन्ध में सूचना दिया, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुचकर मारपीट मे घायल हुए दोनों व्यक्तियों को पीआरवी वाहन से जिला अस्पताल पहुचाया गया तथा प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर मारपीट मे घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- हे0का0 श्रीकान्त सिंह, आरक्षी मुकुन्द चौहान, आ0चा0 अखिलेश राय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 03 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना धनघटा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 59 वाहनो से 72800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 13-02-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 59 वाहनो से 72800 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 13-02-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 24 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 77 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से 05 मनचले व शोहदे किस्म के लड़के से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।