जनता की सुविधा हेतु सभी चौकियों में रात में एक यातायात कर्मी मौजूद रहेंगे-एस पी ट्रेफिक

गोरखपुर ब्यूरों:- पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने शहरवासियों और पुलिस के जवानों की सुविधा के लिए पूरे शहर में यातायात की 32 चौकियां स्थापित करवा दिया है जिसकी शुरुआत शुक्रवार को एयरपोर्ट चौकी का फीता काटकर किया गया। मालुम हो की शहर के ज्यादातर चौराहों पर यातायात पुलिस की चौकी स्थापित हो जाने से पुलिस के जवानों के साथ साथ जनता को भी इसका लाभ मिलेगा। पुलिस के जवान जनता की सेवा करने के लिए दिन रात सड़क पर जूझते नज़र आते है उनकी सुध लेने वाला कोई नही होता है। जाड़ा हो बरसात हो या फिर भीषण गर्मी पुलिस का जवान सभी तकलीफों को झेलता हुआ जनता की सेवा करता रहता है। यातायात पुलिस चौकी स्थापित हो जाने से अब पुलिस के जवानों को काफी हद तक राहत मिलेगी। वही अगर आमजनमानस की बात करे तो हर चौराहे पर यातायात पुलिस की चौकी स्थापित हो जाने से जनता को भी इसका लाभ मिलेगा।