मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर राप्ती नदी के घाट पर हज़ारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गोरखपुर ब्यूरों:-शुक्रवार को मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर राप्ती नदी के राजघाट पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही स्नान कर आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया जोकि स्नान करने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शहरी क्ष्रेत्र के साथ साथ दूर-दूर से ग्रामीण इलाके से आये श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर स्नान किया। इस कपकपाती ठंड में बड़े तो बड़े छोटे बच्चों ने भी ठंड को मात देते हुये स्नान किया।इस अवसर पर बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं ने स्नान के बाद गौ दान कर अपने जीवन को धन्य किया साथ ही अपने पूरे परिवार की सुरक्षा के लिए मंगल कामना भी किया और इसके साथ ही गरीब दीन दुखियों में दान भी किया।