संतकबीरनगर
बेहतरीन फीडबैक देने वाले यूपी-112 के अधिकारी / कर्मचारीगण को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर किया जायेगा सम्मानित
जनपद संतकबीरनगर मे कार्यरत यूपी-112 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, पीआरवी संख्या- 2545 के कमाण्डर भीमसेन सिंह व विजय प्रताप यादव, पीआरवी संख्या- 2545 की सब-कमाण्डर पूजा गौड़, निधि उपाध्याय, रेनू पाल तथा पीआरवी संख्या- 2545 के पायलट सुनील कुमार पाण्डेय, रशीद अहमद को यूपी-112 राज्यव्यापी पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली एवं सेवा के अन्तर्गत जनपद में अधिक से अधिक संख्या में इवेन्ट निस्तारित करते हुए फीडबैक में उच्च संतुष्टि प्राप्त करने पर अपर पुलिस महानिदेशक 112/आईटेक्स उत्तर प्रदेश असीम अरुण द्वारा प्रशस्ति पत्र जारी करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है जिसे दिनॉक 26-01-2020 को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा उक्त अधिकारी / कर्मचारीगण को प्रदान किया जायेगा ।