संतकबीरनगर
सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 1930 रुपये नकद व ताश के 52 पत्ते बरामद
थाना दुधारा पुलिस द्वारा हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – पवन पुत्र रामचन्दर 2 – कमलेश पुत्र अमेरिका 3 – अफसर अली पुत्र एहसानउल्लाह निवासीगण बस्ती बस्ता थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को 710 रुपये मालफड़, 1220 रुपये जामा तलाशी व ताश के 52 पत्तो के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 31/20 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ0नि0 चन्द्रभान तिवारी मय हमराह ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 – 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – मुबारक हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी मूराडीहा बेग थाना दुधारा 2 – ओम प्रकाश पुत्र रामकेवल निवासी रमवापुर उसरुखुर्द थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 29/20 व 30/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता राजमोहन केवट पुत्र राजकुमार निवासी सई लंगड़ी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 23/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना महुली पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता रामकेवल पुत्र रामदास निवासी अछती थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3310 ने घायलो को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 3310 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 1766 से कालर ने दुर्घटना होने के सम्बन्ध में सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुचकर दुर्घटना मे घायल हुए दो व्यक्तियो को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी विनय यादव, होमगार्ड चालक हर्षनाथ राय ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 05 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 97 वाहनो से 97300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 24-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 97 वाहनो से 97300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 24-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 18 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 62 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।