संतकबीरनगर
मेहदावल पुलिस द्वारा मिट्टी के तेल की कालाबाजारी मे संलिप्त 10 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

दिनॉक 24.01.2020 को थानाध्यक्ष मेंहदावल करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मेहदावल थानाक्षेत्र के अन्तर्गत नन्दौर चौराहे के पास से समय 09.15 बजे मु0अ0सं0 229/19 धारा 3/7 ईसी एक्ट व मु0अ0सं0 1363/16 धारा 3/7 ईसी एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता नीरज कुमार गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता निवासी पाण्डेय बाजार चौक मेहदावल रोड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया । मु0अ0सं0 229/19 धारा 3/7 ईसी एक्ट मे पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा उक्त अभियुक्त पर 10000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण¬–
1- नीरज कुमार गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता निवासी पाण्डेय बाजार चौक मेहदावल रोड थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती ।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः-
1- मु0अ0सं0 1363 / 16 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर । (लगभग 7400 लीटर मिट्टी का तेल)
2 – मु0अ0सं0 229 / 19 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर । (लगभग 2420 लीटर मिट्टी का तेल)
3- मु0अ0सं0 1173 / 18 धारा 3/7 ईसी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । (लगभग 3400 लीटर मिट्टी का तेल)