राष्ट्रहित में बचाएं बिजली

गोरखपुर ब्यूरों:-विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आप के मीटर में कोई छेड़छाड़ या शंट लगा हो तो उसकी सूचना विभाग को पहले दे आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा और विभागीय कार्रवाई से आप बच सकते हैं। सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आसान क़िस्त योजना को भी लागू किया गया है जिसमें उपभोक्ता अपना पंजीयन कराकर 12 आसान किस्तों में अपने विद्युत बिल का भुगतान कर सकते हैं। सरचार्ज में भी छूट रहेगी।गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपभोक्ताओं से अपील करता हूं कि राष्ट्र हित को देखते हुए बिजली बचाए। मालुम हो कि आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता बड़ी संख्या में अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पहुंच रहे हैं और बिजली बकाए को जमा कर कर्ज से छुटकारा पा रहे हैं।अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर बिजली से संबंधित अन्य शिकायतें भी लेकर उपभोक्ता पहुंच रहे हैं जिनका निस्तारण भी जल्दी हो रहा है।