अज्ञात कारणों से छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गोरखपुर ब्यूरों:-शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनंद विहार राप्ती नगर फेज नंबर वन बाबूराम शर्मा की सुपुत्री 20 वर्षीय सोनिका शर्मा अज्ञात कारणों से अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। मालूम हो कि बाबूराम शर्मा मूलतः गुलरिया थाना अंतर्गत आबादी मोहम्मद बरवा भटहट के रहने वाले हैं। श्री शर्मा अपने दो बच्चों के साथ आनंद विहार राप्ती नगर फेस वन में तूफानी जयसवाल के मकान में बतौर किराएदार है। बताते चलें कि इनकी बड़ी पुत्री चौका बर्तन का कार्य करती है सोनिका भवानी प्रसाद डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी जैसा कि इसके पिता ने बताया कि मोबाइल में देर रात तक बातचीत करती रहती थी जिसका नतीजा रहा कि आज सुबह हमारी पुत्री फांसी लगाकर आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। अब तो जांच का विषय है कि फांसी क्यों लगाई मोबाइल पुलिस अपने कब्जे में ले ली है।