संतकबीरनगर
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा किया गया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण
दिनांक 21.01.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर असित श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे परेड की सलामी ली गई व परेड का निरीक्षण किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गणतन्त्र दिवस समारोह के पूर्व की तैयारियों का भी जायजा लिया व समस्त तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

