भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे वैज्ञानिक बच्चें -आलोक

गोरखपुर ब्यूरों:- एनिमल वेलफेयर सोसाइटी गोरखपुर के तत्वधान में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत श्री गोरक्षनाथ मंदिर के पावन प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ज्ञान प्रदर्शनी के संगीत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीताराम जयसवाल महापौर गोरखपुर द्वारा खिचड़ी मेले में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर केयर श्रीवास्तव संयुक्त निदेशक उत्तर प्रदेश शोध परिषद तथा विशिष्ट अतिथि राधेश्याम रावत सदस्य कार्यकारिणी नगर निगम गोरखपुर पीएम पांडे वरिष्ठ वैज्ञानिक आलोक सिंह पार्षद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां शारदा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना द्वारा हुआ। ज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किया गया जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने किया।प्रथम पुरस्कार ग्लोबल वॉर्मिंग मॉडल द्वितीय पुरस्कार रेन हार्वेस्ट मॉडल तृतीय पुरस्कार सोलर एनर्जी मॉडल को मिला। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था के कोऑर्डिनेटर आलोक सिंह बिसेन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने वचनों में छात्रों के वैज्ञानिक सोच एवं अध्यापकों के प्रयास की सराहना की साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए वाक्य जय जवान जय किसान जय विज्ञान की भी बात कही। बच्चों द्वारा बनाए गए माधव का अवलोकन करते हुए प्रश्न भी पूछा जिसका वैज्ञानिक बच्चों ने जबाब दिया।आलोक सिंह ने बताया कि आने वाला 25 सालों में यह वैज्ञानिक बच्चे भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।अंत में मुख्य अतिथि द्वारा वैज्ञानिक बच्चों एवं शिक्षकों तथा वैज्ञानिकों को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एनिमल वेलफेयर सोसाइटी रहे।