संतकबीरनगर
02 राशि गोवंशीय पशु व 02 अदद अवैध चाकू के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 02 राशि गोवंशीय पशु व 02 अदद अवैध चाकू के साथ 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – मो0 नौशाद पुत्र मो0 इस्लाम 2 – मो0 शब्बी पुत्र जकीरुल्लाह निवासीगण बढ़यामाफी थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 3/5(A)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम तथा बरामद चाकू के सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 26/20 व 27/20 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 100 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 11 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना बखिरा पुलिस द्वारा 06 अभियुक्त नाम पता – 1 – जगदीश पुत्र रामरतन 2 – कन्हैयालाल पुत्र बृजमोहन 3 – राजाराम पुत्र रामबिलास 4 – ढुनमुन पुत्र रामचन्दर 5 – उर्मिला पत्नी नगीना 6 – कौशिल्या पत्नी रामकुमार निवासीगण भकठी बेलदारीपुरवा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर प्रत्येक को 10 – 10 ली0 (कुल 60 लीटर) अपमिश्रित अवैध जहरीली कच्ची शराब व यूरिया नौशादर आदि के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 19/20 धारा 272 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – मो0 लमीन पुत्र अब्दुल कुद्दुस निवासी उचहरा कला 2 – मिश्रीलाल हरिजन पुत्र बंसू निवासी मुसरद 3 – संदीप उर्फ सरदीप पुत्र फौजदार निवासी देवापार थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर प्रत्येक को 10 – 10 ली0 (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 22/20, 23/20 व 24/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त नाम पता – 1 – राममिलन पुत्र मिट्ठू निवासी गगनई राव 2 – अर्जुन पुत्र शंकर निवासी मरवटिया थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को 05 – 05 लीटर (कुल 10 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 16/20 व 17/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
वारण्टी
थाना धनघटा पुलिस द्वारा एक वारण्टी नाम पता फूल कुमारी पत्नी इन्द्रजीत निवासी बड़ाव थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 13 अभियुक्त गिरफ्तार
•थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
•थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

•थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 102 वाहनो से 103300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 21-01-2020 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 102 वाहनो से 103300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 21-01-2020 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 19 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 64 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।