महाविद्यालय के प्राचार्य ने पदभार ग्रहण किया
गोरखपुर ब्यूरों:-कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज एवं शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय बालेंद्रपुरी डुमरी खास गोरखपुर में विधिवत चयन प्रक्रिया द्वारा डॉ दिग्विजय नाथ चौबे ने प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया।डॉ चौबे का शिक्षण अनुभव 20 वर्षों के साथ साथ पूर्व के महाविद्यालय में शिक्षण पद पर रहते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी क्रीड़ा अधिकारी,नियंता तथा परीक्षा प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों इन्होने कार्य किया है।डॉ चौबे की दो पुस्तकें तथा 18 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरास्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं एवं संगोष्टी में प्रकाशित हो चुकी है।निश्चित रूप से इसका लाभ इस महाविद्यालय के शिक्षकगण शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण तथा छात्र छात्राओं को मिलेगा। उक्त विचार महाविद्यालय के प्रबंधक/मंत्री बालेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने व्यक्त की।