पार्षद शाहब अंसारी के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, अपने ही भाई पर किया था जानलेवा हमला
गोरखपुर ब्यूरों:-जमीनी विवाद में पार्षद के छोटे भाई रेहान अंसारी ने समाजवादी पार्टी इस्माईलपुर वार्ड नं 67 वर्तमान 51 के पार्षद शाहब अंसारी के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पार्षद और उसके आधा दर्जन अज्ञात साथियो ने हमारे बड़े भाई अदनान अहमद को बुरी तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहाँ रात में ही गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर 147, 148, 307, 308, 323, 504, 506, के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।